SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल 14582 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

SSC CGL 2025 : SSC ने 2025 की ग्रेजुएट लोगों के लिए नई नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती में भारत सरकार के कई विभाग जैसे – रेलवे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गृह मंत्रालय, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो शामिल है।।

SSC CGL 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • शुरुआत की तारीख: 9 जून 2025
  • अंतिम तारीख: 4 जुलाई 2025

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, और सारे डॉक्युमेंट्स सही-सही भरने होंगे।

कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप बी और ग्रुप सी में अलग – अलग पदों पर भर्ती की जाएंगी। इनमें शामिल हैं – असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और अन्य कई पद है। जो केंद्र सरकार के अलग – अलग मंत्रालयों और विभागों के अंतर्गत आते हैं।

SSC CGL 2025 योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। ग्रुप B पदों के लिए 18 से 30 वर्ष है और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। ग्रुप C पदों के लिए 18 से 27 वर्ष आयु सीमा है।

आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, PWD और महिलाओं को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ के अनुसार की जाएगी।

SSC CGL कुल पदों की संख्या

इस बार SSC CGL के ज़रिए कुल 14582 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती भारत सरकार के कार्यक्रमों के अनुसार skilled manpower तैयार करने का एक हिस्सा है।

SSC CGL 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन के तीन चरणों को आप निचे देख सकते सकते है।

  • Computer-Based Test (CBT) – दो चरणों में:
    • Tier-1 Exam: 13 से 30 अगस्त 2025
    • Tier-2 Exam: दिसंबर 2025 में
  • Skill Test (जैसे typing/test of specific skills)
  • Document Verification

SSC CGL वेतन

चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और स्तर के अनुसार बढ़िया वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन आप निचे लिस्ट में देख सकते है।

  • लेवल 4: ₹25,500 – ₹81,100
  • लेवल 5: ₹29,200 – ₹92,300
  • लेवल 6: ₹35,400 – ₹1,12,400
  • लेवल 7: ₹44,900 – ₹1,42,400

साथ में एचआरए, टीए आदि कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।

SSC CGL फीस

  • General/OBC: ₹100
  • SC/ST/PWD/Women: कोई शुल्क नहीं देना है।

SSC CGL 2025 Form कैसे भरें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट – https://ssc.nic.in/ ओपन करें।
  2. नोटिफिकेशन सेक्शन में SSC CGL 2025 का लिंक खोलें।
  3. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और फिर “Apply” बटन पर क्लिक करें।
  4. अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले नामांकन एक बार पंजीकरण करना होगा।
  5. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी – नाम, DOB, documents आदि – सही भरें।
    गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  6. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे से चेक कर लें।
  7. फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a Comment